UP Bhulekh Naksha 2025 – उत्तरप्रदेश भू-नक्शा कैसे देखे

Up Bhulekh Naksha एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिको के लिए बनाया है। इस पोर्टल की सहायता से नागरिक अपनी व राज्य की किसी भी जमीन का नक्शा देख सकता है। UP Bhulekh Naksha उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सुविधा है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी भूमि का नक्शा (Land Map) घर बैठे देख सकते हैं। इस पोर्टल पर जाकर आप खसरा नंबर या गाटा संख्या डालकर अपनी जमीन की सही लोकेशन और क्षेत्रफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश भू-नक्शा की मदद से किसानों और भूमि मालिकों को अब तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। 

Up Bhulekh Naksha क्या है? – Overview

Feature Details 
विषयUP Bhulekh Naksha (उत्तर प्रदेश भू-नक्शा)
विभागउत्तर प्रदेश सरकार, राजस्व परिषद् 
आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in 
उद्देश्यभूमि का नक्शा ऑनलाइन देखना और डाउनलोड करना 
नक्शा डाउनलोड विकल्प हाँ (pdf या स्क्रीनशॉट द्वारा पोर्टल पर)
उपलब्ध्ता 24×7 ऑनलाइन सेवा 
शुल्कनिःशुल्क

Up Bhulekh naksha पोर्टल के जरिये आप अपनी भूमि का नक्शा देख सकते है व उससे जुड़ी जानकारी जैसे भूमि स्वामी का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, भूमि का आकार, भूमि की बॉउंड्री आदि देख व डाउनलोड कर सकते है। इस पोर्टल का मुख्या उदेश्य नागरिक को धोखाधड़ी व विवादों से बचाना है एवं डिजिटल माध्यम से नागरिको का समय बचाना है। 

यह भी जाने- UP Bhulekh Khatauni

UP Bhulekh Naksha Kaise Dekhe

उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करे। इस पोर्टल पर आप भू-नक्शा और उसके बारे में सटीक जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा संख्या, खातेदार का नाम, क्षेत्रफल आदि को देख सकते है एवं डाउनलोड भी कर सकते। 

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा। 
  2. उसके बाद आपको अपना जिला, तहसील, गाँव, एवं प्लाट संख्या डालनी होगी। 
  3. अब आपके द्वारा डाली गयी जानकारी के अनुसार आपका भू-नक्शा आ जाएगा। 
  4. अगर आप इस भू-नक्शा को डाउनलोड करना चाहते है तो आप MAP Report वाले विकल्प पर क्लिक करके कर सकते है और उसे सेव कर सकते है। 

Up Bhulekh Naksha Benefits – भू-नक्शा पोर्टल के लाभ 

Up Bhulekh Naksha के अनेक लाभ है जो की निम्न है।

  • उप भूलेख नक्शा पोर्टल के जरिये समय की बचत होगी क्युकी अब राज्य के लोगो को भू-नक्शा प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, वे अब ऑनलाइन घर पर ही इसे प्राप्त कर सकते है। 

Bhulekh UP Bhu  Naksha

  • इस पोर्टल पर ऑनलाइन भू-नक्शा व भूमि जानकारी उपलब्ध होने से भूमि लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ती है और धोखाधड़ी की संभावना कम होती है। 
  • इस पपोटाल के जरिये स्वामित्व एवं सीमांकन को लेकर होने वाले विवादों को सुलझाने में आसानी रहती है।
  • यह पोर्टल हिंदी व अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। जससे उपयोगकर्ता को पोर्टल चलाने में आसान लगता है। 
  • इस पोर्टल पर आप भूमि के प्रकार की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

भू-नक्शा में जमीन के प्रकार 

UP Bhulekh Naksha पोर्टल पर आप निम्न प्रकार की जमीनों के विवरण देख सकते है।  

  1. बंजर 
  2. तालाब 
  3. कुंआ 
  4. खाद के गढ़े 
  5. खलिहान 
  6. आरओ 
  7. परती 
  8. आबादी 
  9. चकरोड़ 
  10. रेखा रास्ता 
  11. STV04 Point 2 
  12. STV02 Junction 4 

Faqs – कुछ महत्वपूर्र्ण प्रश्न 

भू-नक्शा नक्शा क्या है?

भू-नक्शा दो शब्दों से मिलकर बना है जो की है “भू” यानि भूमि और नक्शा अर्थात आपकी भूमि का नक्शा। यह एक पोर्टल जिसकी सहयता से आप अपनी भूमि की जानकारी जैसे क्षेत्रफल, बॉउंड्री, स्वामित्व, और अन्य कई जानकारी प्राप्त कर सकते है एवंम डौन्लाड़ भी कर सकते है। 

क्या भू-नक्शा ऑनलाइन कानूनी रूप से मान्य है?

भू-नक्शा कानूनी रूप से मान्य है और इस पोर्टल द्वारा मिले दस्तावेज़ों की कॉपी डिजिटल हस्ताक्षर के साथ आती है। 

क्या भू-नक्शा देखने के लिए कोई शुल्क लगता है?

आम नागरिको के लिए भू-नक्शा एकदम निःशुल्क बनाया गया है। 

Leave a Comment

Updates On WhatsApp