UP Bhulekh Khatauni – यूपी भूलेख खतौनी ऑनलाइन चेक करें 2025

अपनी भूमि के खसरा, खतौनी, भूमि अभिलेख इत्यादि देखने के लिए राजस्व विभाग उत्तरप्रदेश द्वारा Up Bhulekh Khatauni पोर्टल जारी किया गया है। जिसकी मदद से आप घर बैठे खसरा, खतौनी जैसी अन्य भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से भूमि अभिलेख तक ऑनलाइन पहुंचना, समय की बचत कराना, सभी रिकार्ड्स में पारदर्शिता लाना ताकि धोकाधड़ी और भ्रष्टाचार से बचाना।

Up Bhulekh क्या है? – Overview

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया उत्तरप्रदेश भूलेख पोर्टल जिसे UP Bhulekh khatauni के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल पर आप भूमि से जुडी जानकारी और अभिलेख को ऑनलाइन देख सकते है। इस पोर्टल के जरिये राज्य के नागरिक अपनी भूमि के खसरा, खतौनी, UP Bhukekh Naksha, भूखंड की जानकारी, वादग्रस्त होने की जानकारी, भूमि के स्वामित्व आदि देख सकते है। आप इस पोर्टल से न ही भूमि के रिकार्ड् को देख सकते है बल्कि उन्हें डाउनलोड भी कर सकते है। 

Up Bhulekh Khatauni क्या है?

खतौनी या अधिकार अभिलेख महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो की भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे भूमि के मालिक का नाम, भूमि का उपयोग, भूमि का क्षेत्रफल आदि बताता है। 

UP Bhulekh Khatauni में क्या जानकारी होती है? निम्न है। 

  • भूमि का क्षेत्रफल 
  • भूमि के स्वामित्व की जानकारी 
  • खसरा नंबर 
  • भूमि का प्रकार 
  • भूमि की सीमाएं 
  • भूमि पर लागु होने वाला अधिकार 

खतौनी एक आवश्यक दस्तावेज़ है जो की भूमि को बेचने, खरीदने व अन्य कार्यो में आवश्यक होता है एवं कई सरकारी योजनाओ का लाभ उठाने के लिए भी खतौनी की आवश्यकता होती है।

Up Bhulekh Khatauni की नक़ल कैसे देखे?

उत्तरप्रदेश भूलेख खतौनी एक आवश्यक दस्तावेज़ है जो की UP Bhulekh Khatauni पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसे प्राप्त करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे।

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
2. उसके बाद आपको होमपेज पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Up Bhulekh Khatauni Nakal


3. अब आपके सामने एक कॅप्टचा आएगा उसे भरकर सबमिट कर दे।

Up Bhulekh Khatauni captcha


4. अब आपको इस पृष्ठ पर अपनी जनपद(जिला), तहसील, ग्राम का नाम / ग्राम का कोड चुनना होगा।
5. अब आपके पास खतौनी देखने के लिए की कुछ विकल्प आएंगे जैसे खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे / खाता संख्या द्वारा खोजे / खातेदार के नाम से खोजे / भूमि श्रेणी द्वारा खोजे / नामांतरण दिनांक से खोजे। आपको इनमे से एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Bhulekh Khatauni Nakal


6. अब आपने जिस विकल्प को चुना है उसकी जानकारी भरकर खोजे पर क्लिक कर दे।
7. अब आपके सामने आपका खसरा नं आ जाएगा उसपे क्लिक करके आपको उद्धरण करे पर क्लिक करे।

UP Bhulekh Khasra Number


8. अब आपका खतौनी खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है। 

Up Bhulekh Khatauni Important Services – मुख्य सेवाएं 

  • खतौनी(अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे – यह एक भूमि से जुड़ा दस्तावेज़ है जिसकी सहायता से भूमि के स्वामित्व, क्षेत्रफल, अधिकार, उपयोग इत्यादी की जानकारी मिलती है। 
  • भूखंड/गाटे की विक्रिय स्थिति जाने – यह विकल्प भूमि की बिक्री एवं भूमि हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराता है। 
  • भूखंड/गाटे की वादग्रस्त होने की स्थिति जाने – इस विकल्प की सहायता से आप अपनी भूमि पर चल रही कानूनी कार्यवाही देख सकते है जैसे भूमि विवाद या फिर ऋण संबंधित कोई विवाद। 
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखंड का यूनिक कोड जाने – अपने भूखंड या ग्राम के यूनिक कोड की जानकारी प्राप्त करे। 
  • भू-नक्शा देखे – भू-नक्शा एक UP Bhuekh का पोर्टल है जिसमे आप अपनी भूमि का नक्शा देख सकते एवं भूमि से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे आपके आस पास की भूमि किसकी है या बॉउंड्री जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

Up Bhulekh Khatauni Benefits – पोर्टल के लाभ 

  • यह पोर्टल भूमि की जानकारी में पारदर्शिता लाता है एवं सभी रिकॉर्ड पब्लिक होते है ताकि जमीन बेचते, खरीदते आदि के समय कोई भी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सके। 
  • यह पोर्टल हर समय खुला रहता है इसमें कोई समय सीमा नहीं है। 
  • डिजिटल प्रक्रिया के कारण अब आपको सरकारी कार्यालयों के चकर लगाने की जरुरत नहीं है जिससे भ्रस्टाचार में रोक लगेगी। 
  • इस पोर्टल के जरिये सरकारी दफ्तरों में ना जाने से समय की भी बचत होती है। 
  • यह पोर्टल मोबाइल एवं कंप्यूटर दोनों पे चल सकता है। 

Helpline Desk – हेल्पलाइन

यदि आपको UP Bhulekh Khatauni पोर्टल से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो आप निचे दिए विकल्प पर संम्पर्क कर सकते है। 

Contact no. – 0522-2217145

Email id – bhulekh-up@gov.in 

Faqs – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

खतौनी की नक़ल देखने के लिए कौन सी जानकारी चाहिए 

UP Bhulekh खतौनी देखने के लिए आपको खसरा संख्या, खता संख्या, खातेदार का नाम, नामांकरण की तिथि, भूमि श्रेणी में से किसी एक की आवश्यकता है।

क्या खतौनी देखने के लिए कोई शुल्क देना पड़ेगा?

उत्तरप्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह पोर्टल बिलकुल निःशुल्क है। 

क्या खतौनी का उपयोग कानूनी मामलों में किया जा सकता है?

हाँ, खतौनी एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसका उपयोग कानूनी मामलों में भूमि के स्वामित्व को साबित करने के लिए किया जा सकता है। 

Leave a Comment

Updates On WhatsApp