UP Bhulekh 2025 – उत्तर प्रदेश भूलेख, खसरा/खतौनी, भू-नक्शा की जानकारी प्राप्त करे 

Up bhulekh उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऐसा पोर्टल जिसमे राज्य के लोग अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी देख व डाउनलोड कर सकते है।  इस पोर्टल पर आप अपने भूमि का भूलेख, खतौनी, खसरा और जमीन के अभिलेख देख सकते है। 

उत्तरप्रदेश भूलेख पोर्टल का उद्देश्य यह है की राज्य के नागरिको को जहाँ अपनी जमीन के कागज़ या जानकारी हेतु लेखपाल या तहसील के पास जाना पड़ता था  अब वही भूमि से जुडी जानकारी नागरिक इस पोर्टल के जरिये ले सकता है एवं डाउनलोड कर सकता है। 

UP bhulekh क्या है? – Overview

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल UP Bhulekh जारी किया है जो की राज्य के नागरिको को उनकी भूमि के अभिलेख को डिजिटल माध्यम से प्राप्त कराता है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिको को आसान रूप से उनकी भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, भू-नक्शा प्राप्त कराना है। इस पोर्टल के जरिये नागरिको का समय बचाना एवं बिना किसी लेखपाल या तहसील कार्यालयों के पास भौतिक रूप से जाने के लिए निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

विभाग विवरण 
नाम UP Bhulekh
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
आधिकारिक वेबसाइटupbhulekh.gov.in 
उद्देश्य राज्य के जमीन रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
सेवाएं -खसरा और खतौनी देखना -भूमि मालिक का नाम देखना -भूमि अभिलेख सत्यापित करना
फायदे -आसान और तेज़ी से सेवा उपलब्ध -प्रदर्शिता में वृद्धि -समय की बचत  
सहायता केंद्र तहसील और राजस्व विभाग के दफ्तर 
कौन कौन से दस्तावेज़ मिलते है खसरा, UP Bhulekh Khatauni, जमाबंदी 

उत्तरप्रदेश भूलेख की मुख्य विशेषताँए – Key Features

Up Bhulekh एक सरकारी पोर्टल है, जो की उत्तरप्रदेश राज्य सभी भूमि की जानकारी ऑनलाइन रखता है। इस पोर्टल कई मुख्य विशेषताएँ है जो की निम्न है। 

  • इस पोर्टल के जरिये आप अपनी भूमि के खसरा, खतौनी व भूमि स्वामी की जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।
  • इस पोर्टल पर आप डिजिटल हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज़ों की कॉपी प्राप्त कर सकते है। 
  • उपयोगकर्ता इस पोर्टल पर अपना भू-नक्शा भी ऑनलाइन देख सकते है। 
  • आप इस पोर्टल पर भूमि पर हो रहे भूमि उत्परिवर्तन (भूमि का स्वामित्व स्थानांतरण) के आवेदन की स्थिती भी देख सकते है। 
  • आप इस पोर्टल पर अपने भूमि की जानकारी निम्न दिए गए विकल्प से प्राप्त कर सकते है। 
  • खसरा नंबर 
  • खता नंबर 
  • स्वामी का नाम 
  • जिला, तहसील और गाँव 
  • यह पोर्टल मोबाइल एवं डेस्कटॉप दोनों में अनुकूलीत है।

Up Bhulekh portal Benefits – पोर्टल के लाभ 

Up Bhulekh पोर्टल पर उत्तर प्रदेश राज्य में आने वाली सभी भूमि की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल के जरिये उपयोगकर्ता को अनेक फायदे होते है। उनमे मिलने वाले कुछ फायदे निम्न है। 

  • इस पोर्टल के जरिये आप अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, भूमि स्वामित्व आदि को ऑनलाइन डाउनलोड एवं प्रिंट भी निकल सकते है। 
  • डिजिटल हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज़ मिलने से आप क़ानूनी स्वामित्व का पता कर सकते है एवं धोका धड़ी से बच सकते है। 
  • के उपयोगकर्ता का समय भी बचता है क्यूंकि सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिक को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। 
  • यह पोर्टल पारदर्शिता भी लाता है। जिससे भूमि से सम्बंधित सभी विवाद कम होते है। 
  • आपको भूमि से जुड़ी किसी भी जानकारी को अपडेट या उसमे सुधर लाना हो तो आपको सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं है आप उसे ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते है। 

Uttar Pradesh Bhulekh Portal पर खतौनी की नक़ल कैसे देखे?

UP bhulekh पोर्टल पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल ऑनलाइन देखने के लिए निम्न दिए गए चरणों का पालन करे। 

1. खतौनी की नक़ल देखने के लिए आपको सबसे पहले उत्तरप्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा। 

    up bhulekh khatauni nakal

    2. अब आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

    3. अब आपके सामने एक कॅप्टचा आएगा उसे भरकर आपको सबमिट करना होगा।   

      captcha code

      4. अब आपको अपना जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम/ग्राम कोड़ का चयन करे।  

        Bhulekh UP Khatauni nakal

        5. अगले प्रष्ठ पर आपको अपनी खतौनी की नक़ल देखने के लिए खसरा नंबर / खता संख्या / खातेदार का नाम / भूमि श्रेणी या नामांतरण दिनांक में से एक विकल्प का चयन कर सकते है।  

          Khatauni Nakal

          6. अब आपको ने जिस विकल्प को चुना है उसे भरकर कर खोजे पर क्लिक करे उसके बाद आपका खसरा नंबर एवं खाता संख्या आजायेगी जिसका चयन करके आपको उद्धरण देखे विकल्प पर क्लिक करना है।   

          7. अब आपकी खतौनी की नक़ल आप देख सकते है व डाउनलोड भी कर सकते है।

            Up Bhulekh Naksha (भू-नक्शा) 

            अगर आपको उत्तरप्रदेश राज्य में अपनी भूमि का नक्शा देखना है तो आप निम्न दिए गए चरणों का पालन करके देख सकते।

            1. सबसे पहले नागरिक को उप भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट UP Bhulekh Naksha पर जाना होगा।
            2. अब आपको अपने जिला, तहसील, गाँव एवं अपनी प्लॉट संख्या का चुनाव करे।

            bhu naksha Uttar Pradesh


            3. अब आपको अपने प्लाट की जानकारी मिल जाएगी जिसकी रिपोर्ट आप MAP Report वाले विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते है।

            Up bhulekh भूखंड वादग्रस्त होने की स्थिति जाने

            यदि आप उत्तरप्रदेश राज्य में जमीन पर निवेश करने का विचार कर रहे है तो आपको पहले यह भी पता करना होगा की जमीन किसी भी तरह के क़ानूनी या वित्तीय विवाद में फंसी है या नहीं। इस की जांच करने के लिए आप Up Bhulekh पोर्टल पर भूखंड के वादग्रस्त होने की स्तिथि को देख सकते है। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा। 

            1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।

            Up bhulekh plot

            2. अब आपको भूखंड / गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्तिथि जाने वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

            3. अब आपको अपना जिला, तहसील, एवं ग्राम का नाम / ग्राम कोड का चयन करना होगा।   

            Bhulekh UP Khatauni

            4. अब आपको उस भूमि का खसरा नंबर या गाटा संख्या दर्ज करनी होगी। 

            5. खसरा संख्या दर्ज करने के बाद आपको गाटा प्रस्थिति वाले विकल्प का चयन करना होगा।  

            Khasra Khatauni Nakal

            6. अब आपके सामने आपके द्वारा दर्ज किये गए खसरा नंबर पर यदि कोई विवाद चल रहा होगा तो उसकी जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी। 

            Helpline Desk – हेल्पलाइन
            यदि आपको UP Bhulekh पोर्टल से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो आप निचे दिए विकल्प पर संम्पर्क कर सकते है।
            Contact no. – 0522-2217145
            Email id – bhulekh-up@govt.in

            Faqs – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

            अपनी खतौनी कैसे देखे?

            अपनी खतौनी देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, तहसील, गाँव, एवं खसरा नंबर डालकर देख सकते है। 

            UP Bhulekh क्या है?

            उत्तरप्रदेश भूलेख उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जारी किया एक ऐसा पोर्टल है जिस पर आप अपनी भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है वो भी ऑनलाइन।

            उत्तरप्रदेश भूलेख पर भू-नक्शा कैसे देखे

            भू-नक्शा देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा और वह अपना जिला, तहसील, गाँव एवं प्लाट नंबर का चयन करना होगा।


            Leave a Comment

            Updates On WhatsApp