Samagra Portal MP – e-KYC, Login Samagra ID- समग्र पोर्टल एमपी 2025

Samagra Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चालू किया गया समग्र पोर्टल जिस पर राज्य के सभी परिवारों और परिवार के सदस्यों की समस्त जानकारी रहती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इन सभी परिवारों को समग्र आईडी दी जाती है जिससे उनकी पहचान होती है। 

समग्र पोर्टल पर राज्य के नागरिको की सारी जानकारी जैसे – नाम, पिता का नाम, जाति, व्यवसाय, शिक्षा, वैवाहिक स्त्र, वित्तीतय स्तोर, योजना के हितग्राही , बचत खाता नंबर, बी.पी.एल., विकलांगता, आदि उपलब्ध रहती है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लोगो का डेटाबेस तैयार करना और उन्हें सरकारी सेवाओं तक आसानी से पहुँचाना है।

What is Samagra Portal Overview- समग्र पोर्टल क्या है?

समग्र पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिको को सरकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिको को समग्र आईडी प्राप्त होती है जिससे उनकी पहचान बनती है और सरकारी योजनाओ में पात्रता को सत्यापित करने में मदद करता है। इस Samagra Portal ID का प्रयोग करके नागरिक छात्रवृत्ति, पेंशन, विवाह सहायता और अन्य योजनाओ का लाभ उठा सकते है।  

विशेषताएं विवरण
पोर्टल का नामसमग्र पोर्टल (Samagra Portal)
शुरुआत किसके द्वारामध्य प्रदेश सरकार
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और केंद्रीकृत वितरण सुनिश्चित करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के सभी नागरिक, विशेष रूप से बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार
मुख्य विशेषताएं– समग्र आईडी- लाभार्थी विवरण- योजना की स्थिति की जानकारी- प्रमाणपत्र डाउनलोड सुविधा
प्रमुख सेवाएं– सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना- छात्रवृत्ति योजना- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन कार्ड)
समग्र आईडीप्रत्येक परिवार और उसके सदस्यों को एक अद्वितीय समग्र पहचान संख्या प्रदान की जाती है
ऑफिसियल वेबसाइटऑनलाइन पोर्टल: https://samagra.gov.in 
संबंधित विभागसामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार

Samagra Portal MP Key Features – समग्र पोर्टल प्रमुख विशेषताऐं 

Samagra Portal, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का पारदर्शी, तेज़ और प्रभावी लाभ प्रदान करना है।

समग्र पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं इसे एक सशक्त और उपयोगी उपकरण बनाती हैं, जो नागरिकों के लिए योजनाओं तक पहुँच को भी सरल बनाती हैं। नीचे इस पोर्टल की मुख्य विशेषताओं का विवरण दिया गया है।

  1. प्रत्येक परिवार को समग्र परिवार ID और परिवार के हर सदस्य को समग्र सदस्य ID मिलती है जो उन्हें योजनाओ से जोड़ता है। 
  2. राज्य के प्रत्येक व्यक्तिका डेटाबेस रिकॉर्ड रखा जाता है ताकि लाभों की पारदर्शिता सुनिश्चित हो और दोहराव को रोकता है। 
  3. सरकारी योजनाए, पेंशन, स्कालरशिप, आदि एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होते है ताकि लाभार्थी एक ही पोर्टल पे साड़ी जानकारी ले सके। 
  4. इस पोर्टल पर जाती, आय, प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन भी कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। 
  5. राज्य के हर नागरिक को उनका एक व्यक्तिगत डैशबोर्ड मिलता है जिसका उपयोग वे योजनाओ की स्थिति, भुगतान और पात्रता की जानकारी देख सकते है। 
  6. राज्य में चल रही योजनाए की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है एवं आप उनके आवेदन की स्थिति को ट्रैक भी कर सकते है। 
  7. इस पोर्टल के जरिये नागरिक लाभ ले सकते है और अधिकारी डाटा के आधार पर निर्णय ले सकते है। 

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana

Benefits of Samagra Portal – समग्र पोर्टल के लाभ 

Samagra Portal पर राज्य के सभी नागरिको का डेटाबेस रिकॉर्ड उपलब्ध होने से राज्यसरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाए ला पाती है। ऐसे ही अनेक लाभ इस पोर्टल के जरिये होते है जो की निम्न है। 

  • Samagra Portal पर उपयोगकर्ता परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। 
  • समग्र ID की मदद से गरीब परिवार या व्यक्ति सरकारी योजनाए, पेंशन, राशन, स्कालरशिप, का लाभ बिना रुकावट के ले सकते है। 
  • ID को एक पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जा सकता है। 
  • पोर्टल की सहायता से सभी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त होती जिससे समय की बचत होती है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। 
  • छत्तरवृत्ति एवं शिक्षा संबधित योजना में बचो का रजिस्ट्रेशन आसानी से हो जाता है। 
  • निराश्रित, विधवा, विकलांग व्यक्तियों को सहायता देने में समग्र पोर्टल बहुत उपयोगी है। 

Required Documents for Samagra ID- समग्र ID के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Samagra Portal पर समग्र आईडी हेतु पंजीकरण करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने आवश्यक है। 

  1. 10वि मार्कशीट (10th Marksheet) 
  2. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  3. राशन कार्ड (Ration Card)
  4. पैन कार्ड (Pan Card)
  5. पासपोर्ट-साइज फोटो (Passport-size Photo)
  6. ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  7. वोटर ID (Voter ID)

Samagra ID Registration Online – समग्र ID पंजीकरण 

Samagra Portal प्राप्त करने के लिए आपको निम्न दिए गए चरणों का पालन करना पड़ेगा। 

  • नया परिवार पंजीकृत करे 

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक समग्र पोर्टल की वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा। 

2. फिर आपको निचे स्क्रॉल करने पर “समग्र में परिवार/सदस्य पंजीकृत करे” वाले सेक्शन में “परिवार को पंजीकृत करे” वाले विकल्प पर क्लिक करे।

    Register your family

    3. अब आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP डालकर आगे बढ़ना है। 

      Link your registered number to Aadhaar

      4. आपके सामने परिवार समग्र ID पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको परिवार के मुखिया नाम, पता जैसी सभी जानकारी डालनी होगी एवं मुखिया के जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करे। 

        Samagra ID Registration Form

        5. अब रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें, इसके बाद ओटीपी दर्ज कर दें।

        6. अब सभी विकल्प भरने के बाद कैप्चा दर्ज करें और आवेदन सबमिट करें।

          नया सदस्य पंजीकृत करे

          Samagra Portal पर परिवार का पंजीकरण करने के बाद, अब आपको सदस्यों का पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए आपको निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। 

          1. सबसे पहले आपको आधिकारिक समग्र पोर्टल पर जाना होगा। 

          2. अब आपको “समग्र में परिवार/सदस्य पंजीकृत करे” वाले सेक्शन में “सदस्य पंजीकृत करे” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

           

            Register Member

            3. अब आपको वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आपने परिवार आईडी रजिस्ट्रेशन के समय प्रदान किया था।  

              know family id by mobile number

              4. अब आपके सामने सदस्य पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ आपको पंजीकरण होने वाले व्यक्ति का नाम , पता , आदि जानकारी दर्ज करनी होगी। और मनगर गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 

                Samagra ID Registration Form

                5. अब आपको इसे सबमिट करना होगा। आपको अपनी समग्र आईडी मिल जाएगी। 

                  Samagra ID Print/Download – समग्र ID प्रिंट / डाउनलोड करे 

                  समग्र ID को प्रिंट/डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न है। 

                  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक समग्र पोर्टल पर जाना है। 

                  2. अब आपको “समग्र में परिवार/सदस्य पंजीकृत करे” वाले सेक्शन में “समग्र परिवार कार्ड प्रिंट करे” और “समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करे” के विकल्प पर क्लिक करना है।

                    Print Samagra Member Card

                    3. अब आपको अपनी समग्र ID दर्ज करनी है और कॅप्टचा भरके अपनी ID डाउनलोड व प्रिंट कर सकते है। 

                    print overall family card

                      Samagra Portal eKYC – समग्र पोर्टल eKYC 

                      Samagra Portal eKYC करनी बहुत आवश्यक है। e-KYC होने पर आधार समग्र ID से लिंक हो जाता है और कई योजनाए जिनमे आधार माध्यम से भुगतान प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसमे सहायता मिलती है। e-KYC करने की प्रक्रिया निम्न है। 

                      1. सबसे पहले आपको अधिकाररिक वेबसाइट पर “समग्र प्रोफाइल अपडेट करे” वाले सेक्शन में “e-KYC” करे वाले विकल्प पर क्लिक करे।
                      Samagra Portal eKYC
                      1. अब आपको अपनी ID दर्ज करनी है और कॅप्टचा डालकर खोजे पर क्लिक करे।
                      know family id by mobile number
                      1. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करे। 
                      2. अगले पृष्ठ पर अपना आधार नंबर डालकर “send OTP” विकल्प पर क्लिक करे। 
                      3. अब आपके पास एक और OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करना है और आगे बढ़ना। 
                      4. अब आपकी e-KYC अगले 24 घंटो में हो जाएगी, जिससे आप समर्थ पोर्टल पर ट्रैक भी कर सकते है।

                      Helpline Desk – हेल्पलाइन 

                      यदि आपको पोर्टल से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो या कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो आप निचे दिए विकल्प पर संपर्क कर सकते है। 

                      Contact No. – 0755-2700800

                      E-mail ID – samagra.support@mp.gov.in 

                      Faqs – कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न 

                      Samagra ID Portal नंबर क्या है?

                      मध्यप्रदेश के हर एक परिवार को समग्र पोर्टल पर पंजीकरण के बाद Samagra ID प्रदान की जाती है। समग्र आईडी परिवार कार्ड में 8 अंक की होती है और रजिस्टर्ड सदस्यों को 9 अंको की एक आईडी प्रदान की जाती है। 

                      SSSM ID क्या है?

                      SSSM – Samagra Social Security Mission है, समग्र पोर्टल पर रजिस्टर सभी नागरिकों को एक ID दी जाती है, जिसे SSSM ID कहा जाता है।

                      समग्र परिवार आईडी में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें या बदलें?

                      सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर जाना है, “समग्र प्रोफाइल अपडेट करे” के अंतर्गत “अपनी प्रोफाइल अपडेट करे” पर क्लिक करें। “अपडेट मोबाइल नंबर” विकल्प से नया मोबाइल नंबर अपडेट करें।

                      Leave a Comment

                      Updates On WhatsApp