Pm Kisan Beneficiary Status 2025 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना स्थिति जांचे 

PM Kisan Beneficiary Status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KISAN) योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसमे किसानो को प्रत्येक वर्ष तीन किश्तों में ₹6000 सीधा उनके बैंक खाते में DBT माध्यम से दिए जाते है। 

इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 में हुई थी, योजना शुरू होने के पश्चात अब तक 19 किश्त सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है और अब किसानो को 20वि किश्त का इंतजार है। pm kisan beneficiary List

चेक करके किसान यह सुनिश्चित कर सकते है की वे 20वि किश्त प्राप्त करेंगे या नहीं, इसकी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है और बहुत ही सरल है। 

PM Kisan Status Check Aadhar Card

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की Pm Kisan Beneficiary Status Check करने के लिए आप निचे दिए गयी प्रक्रिया का पालन कर सकते है। 

1. Pm kisan status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक PM Kisan Portal pmkisan.gov.in पर जाना होगा। 

2. अब आपको Farmer’s Corner वाले सेक्शन में जाना होगा, जो की निचे स्क्रॉल करने पर मिलेगा। 

3. अब आपको “Know Your Status” वाले विकल्प को ढूंढ कर उसपे क्लिक करना होगा।

Pm Kisan Beneficiary Status

4. अब आपको यहाँ अपना पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है। 

5. यदि आपको अपनी पंजीकरण संख्या ज्ञात नहीं है तो आप इसी पृष्ठ पर “Know Your Registration No.” वाले विकल्प को ढूंढ पाएंगे।

Know Your Registration No

6. अब यदि आपको मोबाइल नंबर या आधार कार्ड में से एक का चयन करना होगा। 

7. अब आप ने जिसका भी चयन किया उसे दर्ज करे और कॅप्टच भरदे। 

8. कॅप्टचा भरने के बाद आपको Get Otp वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

9. अब आपके मोबिए नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके आपको आपका पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जाएगा। 

10. अब आप वापस पिछले पृष्ठ पर आये और वहाँ अपना पंजीकरण संख्या दर्ज करे और कॅप्टचा और OTP भरके आगे बढे। 

Know Your Status PM Kisan

आपको आपके पंजीकरण से लेके सभी किश्तों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी और आप ज्ञात कर पाएंगे की आप 20th Installment के लाभार्थी है या नहीं। 

PM Kisan Beneficiary Status Important Points 

  • सरकारी पोर्टल – Pm Kisan Beneficiary Status केवल आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से ही चेक की जा सकती है, अन्य किसी वेबसाइट पर ना जाये और धोखाधड़ी से बचे 
  • आवश्यक दस्तावेज़ – Pm kisan status करने के लिए आपको निम्न में से किसी एक दस्तावेज़ की आवश्यकता पड़ेगी। 
  1. पंजीकृत आधार कार्ड 
  2. बैंक खाता नंबर 
  3. योजना से जुड़ा मोबाइल नंबर 
  • रियल-टाइम जानकारी – आप स्टेटस चेक से यह जान सकते है की आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। आप अपनी किश्त की भुगतान की स्थिति एवं पिछली किश्तों का विवरण भी जांच सकते है। 
  • e-KYC – यदि आपकी e-KYC नहीं हुई है, तो किस्त रोकी जा सकती है। यदि आप इस योजना का लाभ निरंतर उठाना चाहते है तो पोर्टल के जरिये समय रहते e-KYC अवश्य करवाएं।
  • भूमि रिकॉर्ड – आपकी द्वारा पोर्टल पर दी गयी भूमि स्वामित्व की जानकारी सही होनी चाहिए, अन्यथा लाभ बंद हो सकता है।
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक – ध्यान रहे की आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो क्युकी ओटीपी आधारित लॉगिन और ई-केवाईसी के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है। यदि लिंक नहीं है तो अपने पास के CSC जाकर लिंक करवा सकते है। 
  • गलतियों की जांच करें – यदि किस्त नहीं आई है तो नाम, आधार और बैंक विवरण की जांच करें। नजदीकी कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर सुधार करवाएं
  • किस्त आने की तारीखें – पीएम-किसान की किश्ते साल में तीन बार आती हैं – आमतौर पर अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में।

Pm kisan Installments date

Helpline Desk – हेल्पलाइन 

Pm Kisan Beneficiary Status से जुड़ी यदि किसी भी जानकारी या शिकायत दर्ज करने के लिए निचे दिए विकल्प पर संपर्क करे। 

PM-Kisan Helpline No. 155261 / 011-24300606

Faqs- PM Kisan Beneficiary Status 

How to check the PM Kisan beneficiary status?

योजना की स्थिति चेक करने के लिए आपको किसान पोर्टल पर जाकर “know Your Status” विकल्प पर क्लिक करके अपना पंजीकरण संख्या दाल कर स्थिति चेक कर सकते है। 

आधार कार्ड से पीएम किसान बैलेंस कैसे चेक करें?

आधार कार्ड से स्टेटस देखने के लिए “Know Your Registraion no.” वाले विकल्प पर क्लिक करे और अपना आधार नंबर दर्ज करके OTP वेरीफाई करे, आपको आपका पंजीकरण नंबर मिल जाएगा जिससे आप अपनी योजना स्थिति देख सकते है। 

Why is my PM Kisan money not coming?

योजना के अनुसार पंजीकृत किसानो को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपए की वित्तीय राशि प्राप्त होती है। यदि आपको आपकी किश्त अभी तक प्राप्त नहीं हुई है तो आप निम्न चीजों को देख सकते है जैसे – e-KYC की आपूर्ति, गलत भूमि जानकारी, मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक न होना, बैंक में समस्या आदि कारण हो सकते है। 

Leave a Comment

Updates On WhatsApp