PM Awas Yojana Gramin Online Apply- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची

PM Awas Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को 2022 तक पक्का घर उपलब्ध करना था। 

प्रधानमंत्री आवास योजना 2019 में शुरू की गयी थी। यह योजना शहरी (PMAY-Urban) और ग्रामीण (PMAY-Gramin) दोनों क्षेत्रो के लिए अलग अलग चलाई गयी थी।इस योजना के जरिये सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) एवं मध्य आय वर्ग (MIG) के लोगो को सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहयता देकर उन्हें उन्हें पक्का मकान बनाने या खरीदने में सहायता प्रदान करना चाहती है। 

Pm Awas Yojana 2025 Overview – प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

विवरणPMAY-U (शहरी)PMAY-G (ग्रामीण)
शुरुआत की तिथि25 जून 20151 अप्रैल 2016
लक्ष्यशहरी गरीबों को 2022 तक पक्का घरग्रामीण गरीबों को पक्का और टिकाऊ घर
लाभार्थी वर्गEWS, LIG, MIG-I, MIG-IIBPL, SC/ST, महिला, विकलांग, वृद्ध
सब्सिडी दरEWS/LIG: 6.5%MIG-I: 4%MIG-II: 3%कोई सीधा ब्याज सब्सिडी नहीं, सीधे अनुदान
प्रमुख घटकCLSS, AHP, BLC, In-situ Redevelopmentप्रत्यक्ष निर्माण सहायता, महिला स्वामित्व, प्रशिक्षण योजना
वित्तीय सहायता₹1.5–2.5 लाख तक की ब्याज सब्सिडी₹1.20 लाख (सामान्य क्षेत्र), ₹1.30 लाख (पहाड़ी/विशेष क्षेत्र)
केंद्र-राज्य लागत भागीदारीकेंद्र 100% (CLSS में), अन्य घटकों में राज्य भागीदारी आवश्यकसामान्य क्षेत्र: 60:40विशेष क्षेत्र: 90:10
महिला स्वामित्व अनिवार्यहाँ (कम से कम एक महिला सदस्य का नाम)हाँ (महिला प्रधानता दी जाती है)
निर्माण की समयसीमा18–24 महीने6–12 महीने
लक्षित परिवार~1.12 करोड़~2.95 करोड़ (2028–29 तक)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन: pmaymis.gov.inपंचायत स्तर पर, Awaas+ ऐप या पोर्टल
नवीनतम समय सीमा31 दिसंबर 2025 (विस्तारित)मार्च 2029 तक लक्ष्य
कार्य प्रगति>88 लाख घर मंज़ूर, ~70% निर्माण पूर्ण>2.5 करोड़ घर पूर्ण या निर्माणाधीन

भारत में आवास एक बुनियादी जरूरत है, परन्तु सामाजिक और आर्थिक असमानता की वजह से कई परिवार एक पक्का घर नहीं बना पाते। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को “प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत देश में कच्चे, झुगी झोपडी, आदि में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर प्रदान कराना है। इस योजना का लक्ष्य “Housing for All” जिसके तहत 2022 तक हर भारतीय परिवार को पक्का और किफायती मकान प्रदान करना है। यह योजना दो भागो में बाटी गयी है – PMAY‑U (Urban) – शहरी गरीबों के लिए, PMAY‑G (Gramin) – ग्रामीण गरीबों के लिए

Pm Awas Yojana Key Features – प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य 

  • आवास सुविधा – भारत के गरीब नागरिक जो कच्चे या अस्थायी मकानों में रहते है उन्हें पक्के मकानों से जुड़ी सुविधाओं: दीवार, छत, बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालय, और सीवेज सिस्टम आदि से युक्त घर प्रदान करना।  
  • स्वास्थय में सुधार – इस योजना का उद्देश्य पक्के घरों से स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार लाना एवं स्वच्छता बढ़ाना है। इसके लिए सरकार इस योजना के लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए भी सब्सिडी दे रही है। 
  • महिला सशक्तिकरण – इस योजना के तहत लाभार्थी घरों के मालिकाना हक में महिला सदस्य का नाम अनिवार्य, यह निर्णय सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया था।
  • काम ब्याज दर पर ऋण – इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रो के लाभार्थी को घर खरीदने के लिए ऋण सहायता प्राप्त होगी जिसका ब्याज बाजार ब्याज दर से बेहद काम होगा और इसमें कई छूट भो मिलेगी। 

यह भी जाने- PM Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक – 

प्रधानमंत्री आवास योजना के गरीबो को आवास दिलाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके कई घटक है जिनका उद्देश्य विभिन वर्गों को उनकी आवश्यकता अनुसार आवास दिलाना है। इस योजना के मुख्या घातक निम्न है। 

PMAY – Urban (शहरी)

  • In-situ Redevelopment – इस घटक के तहत जो नागरिक झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे है उनकी झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्विकास के लिए निजी निवेशकों की भागीदारी, साथ ही हर परिवार को ₹1 लाख की मदद दी जाएगी 
  • Credit Linked Subsidy Scheme – इस घातक के तहत लाभार्थियों को ग्रह ऋण पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह राशि सीधा लाभार्थी के ग्रह ऋण खाते में आता है, जिससे उनके ऋण भोज पर कमी ला सके। 
  • EWS/LIG: 6.5% लाभ (₹6 लाख तक के लोन पर)
  • MIG‑I: 4%
  • MIG‑II: 3%
  • लाभ पांच से बीस वर्ष की अवधि में मिलेगा
  • Affordable Housing in Partnership – इस घटक के तहत राज्य या निजी भागीदारों के बीच भागीदारी के माध्यम से EWS लाभार्थियों को घर खरीदने/बनाने पर वित्तीय समर्थन।
  • Beneficiary-led Construction – इस घातक के तहत पात्र नागरिक को अपनी भूमि व्यक्तिगत रूप से घर बनवाने हेतु वित्तीय सहायता मिलती है, जिसके चलते वह अपनी जरुरत के हिसाब से घर का नक्शा तय कर सकता है। 
  • Affordable Rental Housing – इस घातक के तहत शहरी एवं गरीब प्रवासियों को कम से कम किराये में आवास दिलाते है। इस घातक में दी जाने वाली आवासीय संपत्तियां वे होती है जिन पर अक्सर सब्सिडी दी जाती है। यह घटक PMAY(शहरी) 2.0 में सम्मिलित है। 

Pm Awas Yojana Gramin (ग्रामीण)

  • नया निर्माण – इस घटक के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले लाभार्थियों को नए पक्के मक्कन बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है 
  • मौजूदा घरो का नवनीकरण – इस घटक के तहत लाभार्थियों के कच्चे घरो को पक्के घरो में बदलने के लिए वित्तीय सहयता प्रदान की जाती है। कच्चे मकानों में सुधार,शौचालय,बिजली और पानी जैसी सुविधाएं प्राप्त कराने का प्रयास किया जाता है। 
  • लाभार्थी नेतृत्व निर्माण – इस घातक के अनुसार यदि कोई लाभार्थी अपनी भूमि पर मकान बनाना चाहता है या फिर अपने आवास का नवनिर्माण करना चाहता है तो उसे वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 

Pm Awas Yojana Gramin Benefits – प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ 

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं कच्चे मकानों को पक्का मकान प्रदान करने के साथ साथ अन्य कई लाभ प्रदान करता है, जो की निम्न है। 

  1. ब्याज सब्सिडी से लाभ – इस योजना में मिलने वाले सबसे पहला लाभ ब्याज सब्सिडी है जो की लाभार्थी को अपना पहला घर खरीदने पर देती है। CLSS के तहत सरकार आपकी आय श्रेणी के अनुसार आपको क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी प्रदान करती है। यह सब्सिडी सीधा लाभार्थी के बैंक लोन अकाउंट में आ जाती है। जिससे ऋण की राशि काम हो जाती है 
  2.  इस योजना के अनुसार घर का मालिकाना हक घर की महिला के नाम होना अनिवार्य है, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है और उनकी सामाजिक स्थिति मजबूत होती है।
  3. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के गरीब परिवारों को सरकारी अनुदान (₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख तक) प्रदान किया जाता है। इससे वे स्वयं का पक्का और सुरक्षित घर बना सकते हैं।
  4. इस योजना में आवास के साथ-साथ बिजली, पानी, शौचालय और रसोई जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं, ताकि स्वछता एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सके। 
  5. आवास निर्माण के समय ग्रीन बिल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है ताकि पर्यावरण की रक्षा हो और घर लम्बे समय तक चले। 

Pm Awas Yojana List – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 

PM Awas Yojana List में उन लोगो के नाम शामिल है जो की PM Awas Yojana Gramin में पंजीकरण कर चुके है और उन्हें पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। यह सूची ग्रामीण क्षेत्रो के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) एवं मध्य आय वर्ग (MIG) वाले लोगो को शामिल करती है जिन्हे सरकार को तरफ से पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इस सूची को देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग कर सकते है जो की एकदम सरल प्रक्रिया है।  

ग्रामीण सूची देखने की प्रक्रिया – Pm Awas Yojana List

यदि आपको यह ज्ञात करना है की आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ ले सकते है या नहीं तो आप निम्न चरणनो का पालन करके PM Awas Yojana List देख सकते है। 

1. सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.gov.in/ पर जाना होगा। 

2. अब आपके सामने होमपेज खुलेगा जहा आपको “Awassoft” का विकल्प दिखेगा उस पर क्लीक करना है। 

3. “Awassoft” पर क्लिक करने के बाद अप्पके सामने ड्राप डाउन मेनू खुलेगा जिसमे से आपको “Report” वाले विकल्प पर क्लिक करना है। 

    Pm Awas Yojana List

    4. अब आपको नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा जहा आपको Social Audit Report (H) सेक्शन पर जाना है। 

    5. वहां आपको Beneficiary Details for Verification वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

      Beneficiary Details for Verification

      6. अब आपके सामने MIS Report का पृष्ठ खुलेगा जहा आपको निम्न जानकारी का चयन करना होगा 

        • राज्य का नाम
        • जिले का नाम 
        • ब्लॉक का नाम 
        • गाँव का नाम 
        • पंजीकरण वर्ष (जिस वर्ष में अपने पंजीकरण किया था)

        7. अब योजना लाभ वाले सेक्शन में Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin का चयन करे। 

        8. अब कॅप्टचा कोड भर कर सबमिट पर क्लिक कर दे।

          Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

          अब आपके सामने आपके गाँव की लाभार्थी सूची आ जायेगी जिसे आप दौनोएड और प्रिंट भी कर सकते है। इस सूची में आपके क्षेत्र के सभी उन लोगो का नाम होगा जो की इस योजना के लाभार्थी है। 

          यह भी जाने- PM Kusum Yojana

          PM Awas Yojana Beneficiary Details – प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी स्टेटस 

          यदि आप अपनी योजना से जुड़ी सभी जानकारी पाना चाहते है तो अप्प लाभार्थी विवरण देख सकते है जिसकी प्रक्रिया निम्न है। 

          1. Beneficiary Details देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

          2. मुख्य पृष्ठ पर आपको Stakeholders के विकल्प पर क्लिक करना है। 

          3. Stakeholders विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक ड्राप डाउन मेनू खुलेगा, जिसमे आपको IAY/PMAYG Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करे। 

            PM Awas Yojana Beneficiary

            4. अब नए पृष्ठ पर आपको अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना है। 

            PM Awas Yojana Registration

            5. यदि आपके पास आपका पंजीकरण नंबर नहीं है तो आप इसी पृष्ठ पर मौजूद Advanced Search विकल्प पर क्लिक करे। 

            6. अब आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा जहाँ आपको योजना से जुड़ा अपना विवरण डालना होगा। 

            7. इस पेज पर आपको निम्न विवरण डालने होंगे।

              • राज्य का नाम 
              • ब्लॉक का नाम 
              • जिला का नाम 
              • योजना का नाम 
              • ग्राम पंचायत का नाम 
              enter the following details

              8. अब आप अपने नाम, पिता/पति के नाम, BPL नंबर, या मंजूरी आदेश में से किसी एक के जरिये अपना लाभार्थी विवरण देख सकते है।

              PM Awas Yojana Gramin Eligibility Criteria – नए आवेदन के लिए पात्रता 

              योजना में पंजीकरण करने के लिए निम्न पात्रता शर्ते दी गयी है। 

              1. वे व्यक्ति जो की कच्चे या झुगी झोपड़िया में रहते है। 
              2. वे परिवार जिनका कोई पक्का मकान नहीं है और किराये पर रहते है या बेघर है। 
              3. वे परिवार जो की गरीबी रेखा के नीचे आते है और उनका BPL कार्ड बना हुआ है। 
              4. इस योजना में अनुसूचित जाती (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी पात्र है। 
              5. वे परिवार जिनके घर में कोई विधवा, दिव्यांगजन, वृद्ध और विकलांग सदस्य है। 

              Pm Awas Yojan Gramin Documents – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण दस्तावेज़ 

              योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी 

              1. आधार कार्ड (Aadhar Card)
              2. वोटर आई डी कार्ड (Voter ID Card)
              3. पैन कार्ड (Pan Card)
              4. जाती प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
              5. आयु प्रमाण पत्र (Age Proof)
              6. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
              7. राशन कार्ड (Ration Card)
              8. मोबाइल नंबर (बैंक खाते से लिंक) (Mobile Number)
              9. बैंक खाता नंबर (आधार कार्ड से लिक) (Bank Account Details)

              Pm Awas Yojana 2025 Online Apply

              Pm Awas Yojana 2025 Online Apply करने के लिए आपको आवश्यक सभी दस्तावेजों को लेकर CSC (Common Service Centre) या ग्राम प्रधान के जरिये ब्लॉक में आवास सहायक अधिकारी के पास जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करान होगा। आवेदन प्रक्रिया निम्न है :- 

              1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जान होगा। 

              2. इसके मुख्य प्रष्ठ पर आपको “Awaassoft” के विकल्प पर क्लिक करना होगा 

              3. “Awaassoft” के विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक लिस्ट खुलेगी जिसमे  “Data Entry” वाले option पर क्लिक करना है।

              Pm Awas Yojana 2025 Online Apply


                4. इसके बाद आपको “DATA ENTRY for AWAAS+” वाले विकल्प में लॉगिन पर क्लिक करना है।

                5. इसके बाद अपना राज्य एवं जिला चुनिए और आगे बढिये।

                DATA ENTRY for AWAAS+

                  6. इसके बाद ब्लॉक अधिकारी को अपने “user name” अथवा “password” डालकर लॉगिन करना होगा।  

                  PM Awas Yojana Login

                  7. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर “Beneficiery Registration Form” खुल जाएगा जिसमे आपको 3 भाग भरने होंगे पहले भाग में आपको खुद की जानकारी, दूसरे भाग में आपको अपने बैंक की जानकारी भरनी होगी एवं तीसरे भाग में आपको लाभार्थी के सामाजिक, आर्थिक एवं जाती जांगणा की जानकारी देनी होगी।

                  8. इसका चौथा भाग ब्लॉक द्वारा स्वयं भरा जाएगा।

                  9. इस प्रकार आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ऑनलाइन आवेदन ब्लॉक स्तर या ऑनलाइन जन सेवा केंद्र की सहायता से कर सकते है।

                    Pm Awas Yojana 2.0 – प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0

                    PM Awas Yojana 2.0 (प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0) शहरी गरीबों, निम्न-मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग (EWS, LIG, MIG) के लिए एक समृद्ध और उन्नत पहल है, जिसे 1 सितंबर 2024 से अगले पांच वर्षों (2029 तक) लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य “Housing for All” मंत्र को मजबूत बनाना है, जिसमें 1 करोड़ शहरी घर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा चरण है। 

                    Pm Awas Yojana 2.0 के चार मुख्य स्तंभ है :

                    • Beneficiary‑Led Construction (BLC): पात्र EWS परिवारों को खुद की ज़मीन पर मकान बनाने या सुधारने के लिए ₹2.5 लाख तक वित्तीय सहायता दी जाती है। 
                    • Affordable Housing in Partnership (AHP): सरकारी, निजी, और सार्वजनिक साझेदारी में सस्ते आवास का निर्माण। इसमें तकनीकी प्रोत्साहन (TIG: ₹1,000 प्रति वर्ग मीटर) शामिल है। 
                    • Affordable Rental Housing (ARH): महिलाओं, माईग्रेंट्स, और उद्योगों के श्रमिकों को सस्ते किराए वाले आवास प्रदान करने हेतु खास पहल। 

                    Interest Subsidy Scheme (ISS): होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, ₹25 लाख तक के लोन पर, पांच साल तक, कुल ₹1.8 लाख तक का ब्याज।

                    Helpline Desk – हेल्पलाइन 

                    यदि आपको PM Awas Yojana 2.0 से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो या कोई भी शिकायत दर्ज करनी हो तो आप निचे दिए गए विकल्प पर संपर्क कर सकते है। 

                    Pm Awas Yojana – Urban Contact No. – 011-23063285,011-23060484

                    Email ID – pmaymis-mhupa@gov.in 

                    Pm Awas Yojana – Gramin Contact No. – 1800-11-6446

                    Email ID – support-pmayg@gov.in 

                    PFMS Contact No. – 1800-11-8111

                    Email ID – helpdesk-pfms@gov.in 

                    Faqs – कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न

                    PM Awas योजना क्या है?

                    भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक पहल प्रधान मंत्री आवास योजना जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को सस्ते और आधुनिक आवास प्रदान करना है। यह योजना 2015 में शुरू की गई थी और उसका एक उद्देश्य है कि सभी भारतीय नागरिकों के पास उनका खुदका पक्का घर होना चाहिए। PMAY-G भी इस योजना का एक भाग है, जो 1 अप्रैल 2016 को प्रभाव में आया था तथा इसे 20 नवंबर 2016 को लांच किया गया था.

                    योजना की राशि कितनी है?

                    इस योजना के तहत ग्रामीण इलाको में कच्चे घरो में रहने वाले लोगो धन राशि मिलेगी जो की मैदानी इलाकों में 1 लाख 20 हजार रुपये और पहाड़ी इलाको में 1 लाख 30 हजार रुपये होगी।

                    2025 में फ्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

                    प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते है। 

                    Leave a Comment

                    Updates On WhatsApp