Balika Samridhi Yojana एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य गरीब परिवार की बालिकाओ की शिक्षा और स्वास्थय को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
बालिका समृद्धि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो की कन्याओ की भलाई के लिए एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की कन्या को शिक्षित करके उनके विकास को प्रोत्साहन देना है। इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर कन्या की माँ को वित्तीय सहायता मिलती है जो की कन्या के शिक्षा और स्वास्थ्य में काम आती है।
Balika Samridhi Yojana Overview?- बालिका समृद्धि योजना क्या है?
बालिका समृद्धि योजना 2 अक्टूबर 1997 को शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों में पैदा होने वाली बालिकाओ की खुशाली को बढ़ावा देना। इस योजना के तहत सरकार यह चाहती है की कन्या एवं उसकी माँ के परिवार एवं समुदाय के दृष्टिकोण में सकारत्मक परिवर्तन लाना एवं कन्या के विवाह को हतोत्साहित करती जब तक कन्या क़ानूनी रूप से विवाह योग्य न हो जाए। यहाँ योजना लिंग समानता को बढ़ावा देती है एवं लड़कियों के नाम पर बैंक अकाउंट खोलने के लिए परिवार को प्रोत्साहन प्रदान करती है।
यह भी पढ़े- Pm Kisan Tractor Yojana
Balika Samridhi Yojana Eligibility- बालिका समृद्धि योजना पात्रता
Balika Samridhi Yojana का लाभ उठाने के लिए, एक कन्या को निम्न पात्रता मापदंड के अंतर्गत आना होगा।
- कन्या का जन्म आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे परिवार में होना चाहिए।
- बालिका समृद्धि योजना के अनुसार कन्या का जन्म 15 अगस्त 1997 को या उसके बाद होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल दो बालिकाओ को ही लाभ मिल सकता है , चाहे परिवार में बच्चो की संख्या कितनी हो।
- कन्या के माता पिता की वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए , एवं वे किसी प्रकार की भी पेंशन , या भारतीय सरकार द्वारा वित्तीय साहयता प्राप्त नहीं कर रहे हो।
Balika Samridhi Yojana Documents – बालिका समृद्धि योजना दस्तावेज़
आवेदक को बालिका समृद्धि योजना में पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तवेजो की जरूरत पड़ेगी।
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता या कानूनी अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र
- कानूनी अभिभावक / माता पिता का पहचान पत्र
- BPL कार्ड
Balika Samridhi Yojana Online Apply – ऑनलाइन पंजीकरण
Balika Samridhi Yojana का प्रबंध ग्रामीण क्षेत्रो में ICDS (Integrated Child Development Services) और शहरी क्षेत्रो स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियो द्वारा लागू किया जाता है। बालिका समृद्धि योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाये
- ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले परिवारों को बालिका समृद्धि योजना का आवेदन पत्र आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता से प्राप्त कर सकते है।
- शहरी क्षेत्रो में रहने वाले लोग आवेदन पत्र ऑनलाइन या फिर स्वास्थय विभाग से प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त समय ध्यान दे की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के आवेदन पत्र अलग है।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक मांगी हुई सभी जानकारी के साथ भरे।
- फॉर्म वही जमा करदे जहा से आपने प्राप्त किया था।
Benefits of Balika Samridhi Yojana – लाभ
बालिका समृद्धि योजना में आने वाली कन्या को निम्न लाभ प्राप्त होतें है।
- बालिका को जन्म के बाद 500 रूपए की राशि उपहार के रूप में दी जाती है। जो की बालिका की माँ प्राप्त करती है।
- इसके अलावा कन्याओ को उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है जिसकी गयी टेबल में है।
शिक्षा | वार्षिक छत्तरवृत्ति |
1st – 3rd | 300 |
4 | 500 |
5 | 600 |
6 और 7 के लिए | 700 |
8 | 800 |
9 और 10 के लिए | 1000 |
Important Points – अन्य नियम और शर्ते
Balika Samridhi Yojana के तहत जन्म के बाद की अनुदान राशि और छात्रवृत्ति की राशि से जुड़े कुछ अन्य कारको को नज़र में रखना जरुरी है।
- जन्म के बाद दी जाने वाली राशि एवं छात्रवृत्ति की राशि लाभार्थी कन्या के ब्याज वाले बैंक खाते में जमा की जाती है जो लाभार्थी के लिए खोला जाता है।
- जब बालिका 18 वर्ष की आयु की हो जाएगी और उसे अपने बैंक खाते में से योजना से आयी राशि को निकलने के लिए अपने 18वे जन्मदिन पर अविवाहित होने का प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत / नगर पालिका से प्राप्त करना होगा और उसे डाकघर को या बैंक को देना होगा।
- यदि कन्या का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है, तो उसे वार्षिक छात्रवृति और उस ब्याज की राशि प्राप्त नहीं होगी।
- यदि 18 वर्ष की आयु से पहले कन्या का निधन हो जाता है तो, कन्या के खाते में जमा पूरी राशि वापस ले ली जाएगी।
Faqs – कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न
इस योजना में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?
इस योजना के तहत 500 से लेकर 1000 रूपए तक की वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है जो की 1 कक्षा से लेकर 10वि कक्षा तक मिलती है।
बालिका समृद्धि योजना 2025 के क्या लाभ हैं?
इस योजना की मदद से बालिका अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकती है और समाज में उनके प्रति एक सकारत्मक दृष्टिकोण बना सकती है।
योजना अनुसार कितना पैसा मिलता है?
योजना के तहत बालिका के जन्म के बाद 500 रूपए की उपहार राशि कन्या के खाते में मिलती है जो की कन्या 18 वर्ष अविवाहित प्रमाण पत्र दिखा कर ब्याज समेत निकल सकती है।