Aahar Jharkhand: झारखंड राज्य सरकार के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने हेतु आहार झारखंड पोर्टल की शुरुआत की गई है। Aahar Jharkhand पोर्टल के माध्यम से नागरिक राशन कार्ड / ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन, पात्रता सूची की जांच, और राज्य में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Aahar Jharkhand भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के हर जरूरतमंद व्यक्ति को पर्याप्त और पोषक आहार मिले, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
Aahar Jharkhand पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
| लाभूक के कार्ड की जानकारी | विक्रेता की जानकारी |
| राशन वितरण | वितरण मशीन |
| राशन कार्ड डाउनलोड | ग्रीन कार्ड |
| आवंटन पॉलिसी | अन्य सेवाएँ |
| ई-आहार पात्रिका | ऑनलाइन सेवा |
Check Ration Card Eligibility List- राशन कार्ड पात्रता सूची देखें (मासिक)
1. झारखंड राशन कार्ड सूची में अपना नाम और राशन कार्ड नंबर देखने के लिए अधिकृत वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर “लाभुक के कार्ड की जानकारी” टैब पर क्लिक करें।

3. फिर आपको “पात्रता सूची (मासिक)” लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब नए पेज पर अपना जिला (District), प्रखंड (Block), डीलर (Dealer), कार्ड प्रकार (Card Type) और माह-वर्ष (Month-Year) चुनें। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. अब आपके क्षेत्र की राशन कार्ड सूची एक नए पेज पर दिखाई देगी, जिसमें आपको Ration Card Number, Name, Card Type और अन्य विवरण मिल जाएंगे।
6. अंत में, उन लाभुकों की सूची प्रदर्शित होगी जो चालू महीने में राशन प्राप्त करने के पात्र हैं
Download Aahar Jharkhand Ration Card easily- आसानी से झारखंड राशन कार्ड डाउनलोड करें
1. झारखंड राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले aahar.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाएं।

2. उसके बाद होमपेज पर “लाभुक के कार्ड की जानकारी” टैब पर क्लिक करें और फिर “राशन कार्ड विवरण” लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप Ration Card Beneficiary Search वेबपेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपना Ration Card Number और Captcha Code दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। उसे डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए Print आइकॉन पर क्लिक करें।
5. अंत में, आप अपना राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।
Aahar Jharkhand New Ration Card Application- झारखंड नया राशन कार्ड आवेदन
- झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अधिकृत पोर्टल aahar.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद होमपेज के मेनू में मौजूद “ऑनलाइन सेवा” टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प का चयन करें।
- अब आप Ration Card Management System पेज (https://jsfss.jharkhand.gov.in/) पर पहुंच जाएंगे, जहां पर “Register to Apply for Ration Card” बटन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन पेज पर परिवार के मुखिया का नाम, विवरण और व्यक्तिगत जानकारी भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके Submit बटन पर क्लिक करें।
कुछ ही दिनों में आपका नया राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप ऊपर बताए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
| नोट: परिवार की मुखिया महिला आयु कम से कम 18 वर्ष उम्र होनी चाहिए. |
ऑनलाइन आवेदन से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (केवल ST / SC / PVTG वर्ग के लिए)
- विधवा या विधुर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मेडिकल प्रमाण पत्र (यदि गंभीर बीमारी हो)
नोट: सभी दस्तावेजों का आकार 500 KB से कम होना चाहिए और प्रारूप JPG या PNG में होना आवश्यक है।
Aahar Jharkhand पोर्टल पर राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति देखें
- आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन मेनू में मौजूद “आवेदन की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद राशन कार्ड नंबर या Acknowledgement नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
- फिर Mobile Number, Activity और Captcha Code दर्ज करके Check Status बटन पर क्लिक करें।
अपने डीलर की जानकारी प्राप्त करें
यदि आप अपने डीलर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- मेनू में मौजूद “लाभुक के कार्ड की जानकारी” विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर ड्रॉपडाउन मेनू में से “अपने डीलर की जानकारी” विकल्प को चुनें।
- अब नए पेज पर अपना राशन कार्ड नंबर और माह-वर्ष (Month-Year) चुनें।
इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें। आपकी डीलर की पूरी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Check Allotment Report on Aahar Jharkhand
- विक्रेता अपने आवंटन रिपोर्ट को देखने के लिए सबसे पहले Aahar Jharkhand के होमपेज पर जाएं और वहां मौजूद “विक्रेता” मेनू पर क्लिक करें।
- फिर ड्रॉपडाउन सूची में से “आवंटन रिपोर्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर जाएं और वहां पर अपना जिला, ब्लॉक, डीलर, माह और वर्ष का चयन करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर आवंटन रिपोर्ट प्रदर्शित हो जाएगी।
Helpline Number
| Department of Food, Public Distribution & Consumer Affairs Government of Jharkhand |
| HELPLINE NUMBER 18003456598 |
| Visit the Official Portal- aahar.jharkhand.gov.in |
FAQ
प्रश्न 1: Aahar Jharkhand पोर्टल क्या है?
उत्तर: Aahar Jharkhand पोर्टल झारखंड सरकार का एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है, जिसे खाद्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित सेवाएं जैसे राशन कार्ड आवेदन, पात्रता सूची, आवंटन रिपोर्ट, और डीलर जानकारी आदि ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
प्रश्न 2: Aahar Jharkhand पोर्टल से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर जाकर “लाभुक के कार्ड की जानकारी” टैब पर क्लिक करें, फिर “राशन कार्ड विवरण” विकल्प चुनें, Ration Card Number और Captcha दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद दिखाई देने वाले राशन कार्ड को प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 3: क्या Aahar Jharkhand पोर्टल से ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है?
उत्तर: हां, आप Aahar Jharkhand पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए “ऑनलाइन सेवा” टैब से “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प चुनें और जरूरी जानकारी तथा दस्तावेज भरकर सबमिट करें।