PM Kisan KYC – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि e-KYC प्रक्रिया 

PM Kisan KYC: भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना PM KISAN (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) प्रत्येक वर्ष पात्र किसानो को ₹6,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। 

PM Kisan Yojana का लाभ किसानो तक पहुँचाने के लिए सही लाभार्थियों की पहचान और उनका सत्यापन बेहद ज़रूरी है। इसी प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने e‑KYC करवाना अनिवार्य किया है। यह किसानों की पहचान और पात्रता सुनिश्चित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया सरकार की आधिकारिक पोर्टल के जरिये पूर्ण की जा सकती है और यह बेहद ही सरल प्रक्रिया है। 

जाने क्या है e-KYC?

e‑KYC का पूरा नाम है electronic Know Your Customer। इसमें किसान की पहचान (आधार नंबर), बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) जैसी जानकारी को डिजिटल रूप से सत्यापित किया जाता है। यह प्रक्रिया OTP (One Time Password) के माध्यम से पूरी होती है, जिससे किसान स्वयं अपने पंजीकृत आधार से जुड़ी मोबाइल नंबर पर मिलने वाला OTP दर्ज कर प्रक्रिया को पूरा करता है।

Pm kisan Kyc proces – e-KYC कैसे करे?

e-KYC करने की पूर्ण प्रक्रिया निम्न है, स प्रक्रिया का पालन करके आप सरलता से अपनी e-KYC कर सकते है।  

1. Pm kisan kyc करने के लिए आपको सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx पर जाना होगा। 

2. जैसे ही आप वेबसाइट पर पहुंचेंगे आपको निचे स्क्रॉल करके “Farmer’s Corner” सेक्शन पर आना है। 

Pm kisan Kyc proces

3. अब आपको इस सेक्शन में e-KYC का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करदे। 

4. जैसे ही आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पृष्ठ खुल जाएगा। 

5. इस पृष्ठ में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और Search विकल्प पर क्लिक करना है।

Pm kisan Kyc OTP Based

6. इसके बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर की मांग की जाएगी जो की आपको दर्ज करना है, और get otp पर क्लिक करना है। 

7. अब दिए गए नंबर पर एक OTP आएगा जिससे दर्ज करके आप सबमिट करदे। 

8. अब आपकी PM Kisan KYC पूर्ण हो चुकी है और अब किश्त प्राप्ति में आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Importance of e-KYC –  e‑KYC क्यों है ज़रूरी?

  • ग़लत नामांकन रोकने के लिए – बिना PM Kisan KYC के कोई भी व्यक्ति झूठा दस्तावेज़ दिखाकर या गलत विवरण भरकर या फिर एक से अधिक पंजीकरण करके योजना का गलत लाभ ले सकता है। PM Kisan KYC के जरिये किसान के आधार कार्ड से पंजीकरण होता है ताकि धोखाधड़ी को रोक सके। 
  • भुगतान की सटीकता – किसान का बैंक खाता, आधार और मोबाइल एक-दूसरे से लिंक होना ज़रूरी है। e‑KYC इसके लिए बैंक खाते को सीधे आधार नंबर से जोड़ता है और इससे सहायता राशि सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर होती है।
  • लाभ गुणवत्ता – e‑KYC होने पर रिकॉर्ड अपडेटेड रहता है और योजना के डेटा बेस की गुणवत्ता सुधरती है, जिससे भविष्य की नीतियाँ प्रभावशाली बनती हैं।
  • समय की बचत – डिजिटल माध्यम से e‑KYC में फिजिकल कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने की ज़रूरत नहीं होती, जिससे किसान का समय बचता है। अधिकांश काम वे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • सरकारी अनुपालन – देश की कई सरकारी योजनाओं में डिजिटल पहचान और PM Kisan KYC को अनिवार्य कर दिया गया है, PM‑KISAN भी इसमें शामिल है।

कुछ महत्त्वपूर्ण बाते – Points to be noted 

  • e-KYC करना अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण कार्य है, बिना e-KYC के आपकी किश्त को रोका जा सकता है। सरकार का कठोर आदेश है की सभी किसान e-KYC अवश्य पूर्ण करले। 
  • यह ध्यान रहे की आपका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बैंक खाता एक दूसरे लिंक्ड है। अन्यथा आपकी किश्त रोकी जा सकती है। 
  • यदि आपको KYC करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) जाकर अपनी e-KYC की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते है। 

Leave a Comment

Updates On WhatsApp