Meri Fasal Mera Byora Haryana 2025 – मेरी फसल मेरा ब्यौरा, Last Date, Registration, e-kharid 

Meri Fasal Mera Byora Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल पर पंजीकरण फिर से शुरू कर दिये गए है। 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के जरिये हरयाणा सरकार राज्य के सभी किसानो को इस पोर्टल पर पंजीकृत करके उन्हें सरकारी योजनाओ, सब्सिडी, बीमा जैसी सुविधाए प्राप्त कराना चाहती है वो भी बिना किसी बिचौलिए के। इस पोर्टल पर सरकार सारा कृषि डाटा का रिकॉर्ड रखती है ताकि सही समय पर सही सहायता प्रदान करके किसानो की मदद कर सके। 

Meri Fasal Mera Byora – Overview 

विशेषताविवरण
योजना का नाममेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora)
शुरू किया गयाहरियाणा सरकार
उद्देश्यकिसानों को पारदर्शी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना, जहाँ वे अपनी फसल का पंजीकरण कर सकें
लाभार्थीहरियाणा के किसान
मुख्य लाभफसल पंजीकरण, सरकारी सहायता, मुआवजा, खरीद सुविधा
पंजीकरण का तरीकाऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटfasal.haryana.gov.in 
आवश्यक दस्तावेज़आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि दस्तावेज, फसल विवरण
हेल्पलाइन नंबर1800-180-2117 / 1967
पंजीकरण अवधिमौसम के अनुसार (सरकार द्वारा अधिसूचित)
संबंधित विभागकृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा

Meri Fasal Mera Byora haryana सरकार द्वारा राज्य में किसानों की समस्याओं को कम करने और उनकी आय को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल, भूमि, बैंक खाते और अन्य जरूरी जानकारी सरकार तक सीधे पहुँचा सकते हैं, जिससे उन्हें मुआवजे, बीमा, अनाज की सरकारी खरीद और अनुदान जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस योजना बिचौलियों की भूमिका काफी हद तक कम हुई है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य, प्राकृतिक आपदा में मुआवजा, और समय पर बीमा लाभ प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। 

यह भी जाने- Mahtari Vandana Yojana

Meri Fasal Mera Byora की मुख्य विशेषताएँ 

  • इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के किसानो की फसल और जमीन का पंजीकरण एवं ब्यौरा करके किसानों का एकीकृत डाटाबेस तैयार करना। 
  • यह पोर्टल एक ही जगह पर सारी सुविधांए उपलब्ध कराता है जैसे :
  • सरकारी मंडी में अनाज बिक्री हेतु आवेदन कराना 
  • पंजीकरण संबंधी समस्याओं का समाधान करना 
  • कृषि संबंधित सभी जानकारी को किसानो तक समय पर उपलब्ध कराना
  • यह पोर्टल खाद, बीज, लोन एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करता है। 
  • इस पोर्टल के जरिये फसल की बिजाई एवं कटाई का समय एवं मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध रहती है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पात्रता मापदंड – Eligibility Criteria 

Meri Fasal Mera Byora registration करने हेतु आपको निम्न पात्रता मापदंड के अंतर्गत आना होगा।

  1. पंजीकरण करने हेतु किसान का हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। 
  2. आवेदक के नाम पर राज्य में कृषि भूमि रजिस्टर्ड होनी चाहिए। 
  3. मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण दोनों खरीफ और रबी मौसम में करना अनिवार्य है। 
  4. किसान को अपना और खेत का ब्यौरा सही सही भरना होगा। 
  5. आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है।

Required Documents for Meri Fasal Mera Byora – आवश्यक दस्तावेज़ 

Meri Fasal Mera Byora portal पर पंजीकरण करने के लिए आपको निचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। 

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card) 
  2. परिवार पहचान पत्र (Parivaar Pehchan Patra)
  3. मोबाइल नंबर (Mobile No.)
  4. भूमि के दस्तावेज़ (Land Records)
  5. बैंक खाता पासबुक (Bank Passbook)
  6. पासस्पोर्ट साइज फोटो (Passport-size Photo)
  7. राशन कार्ड (Ration Card)

Meri Fasal Mera Byora Registration Process – आवेदन प्रक्रिया 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन एवं अपनी जमीन और फसल का ब्यौरा करने हेतु निचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते है। 

1. पंजीकरण करने हेतु आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा। 

2. अब आपको मुख्य पृष्ठ पर “Farmer’s Registration” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

    Meri Fasal Mera Byora Former Registration



    3. अब आपको अपना परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड भरकर “पंजीकरण करे” विकल्प पर क्लिक करे। 

    Meri Fasal Mera Byora Register Now


    4. अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP वेरिफिकेशन करके आगे बढ़ना है। 

    5. अब आपको निम्न दी गयी जानकारी भरनी होगी :

      • आधार नंबर 
      • भूमि से जुड़ी जानकारी 
      • फसल का विवरण 
      • बैंक खाता संख्या 
      • बीज का स्त्रोत सरकारी है या प्राइवेट 
      • सिंचाई का साधन 
      • बुवाई की तारीख 

      6. अब आपको अपने निजी मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना है और पंजीकरण फॉर्म को सबमिट करदे। 

        Meri Fasal Mera Byora Login

        Meri Fasal Mera Byora login करने के लिए आप निचे दिए गए कदमो का पालन कर सकते है। 

        1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है। 
        2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “Farmer’s Registraion / Login वाले विकल्प पर क्लिक करना है। 
        3. अब अपना परिवार पहचान पत्र या आधार नंबर डाले और OTP वेरीफाई करे। 
        4. अब आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा जहाँ आप सभी जानकारी देख पाएंगे। 

        Benefits of मेरी फसल मेरा ब्यौरा 

        हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2025 के तहत किसानो को अनेक लाभ मिल रहे है, उनमे से कुछ लाभों की जानकारी निम्न है। 

        • Meri Fasal Mera Byora Portal के जरिए किसानों को अलग-अलग प्रकार की सरकारी योजनाएं, सब्सिडी, ऋण और कृषि सहायता प्राप्त होती है।
        • इसके जरिए किसानों को सरकार के द्वारा बीज, उर्वरक, सिंचाई सुविधाओं और तकनीकी मार्गदर्शन सहित कई सारी सहायता दी जाती है।
        • इस पोर्टल से किसान अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचा सकता हैं।
        • किसानो को पोर्टल के जरिये फसल बीमा योजना में सुविधा मिलती है। 
        • पोर्टल पर मौसम आधारित चेतावनी संदेश भी प्राप्त होते जिससे किसान पहले से ही सतर्क रह सके। 
        • सरकार पंजीकृत किसानो को फसल खरीद की गारंटी देती है एवं फसल के अच्छे दाम भी देती है। 

        मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन चेक करे। 

        1. पंजीकरण की स्थिति जांच करने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा। 
        2. मुख्या पृष्ठ पर “आवेदन स्थिति जांचे” विकल्प को चुने। 
        3. फिर अपना परिवार पहचान पत्र या फिर आधार नंबर डालकर OTP सत्यापन करे। 
        4. लॉगिन के बाद आपको फसल रजिस्ट्रेशन आपके सामने दिखेगी। 

        Meri Fasal Mera Byora E-kharid क्या है ?

        E-kharid हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म है, जिसका उद्देश्य किसानो को अपना अनाज ऑनलाइन बेचने में सहायता करना है। 

        Meri Fasal Mera Byora e-kharid पोर्टल से लिंक होता है और इस पोर्टल पर किसानो मेरी फसल मेरा ब्यौरा गेट पास भी प्राप्त होता।e-kharid पोर्टल पर किसान फसल बिक्री रसीद, MSP पेमेंट की स्थिति जान सकता है। ऑनलाइन आने वाला भुगतान सीधा किसान के बैंक खाते में 72 घंटो के अंदर आ जाता है। 

        Meri Fasal Mera Byora Last Date 2025 

        Meri Fasal Mera Byora last date 2025 अभी तय नहीं की गयी। योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए खरीफ सीजन के पंजीकरण 20 जून 2025 से शुरू हो चुके है। परन्तु अभी यह आवेदन खुले है तो आप जल्द से जल्द आवेदन कर सकते है। 

        Helpline Desk

        यदि आपको इस पोर्टल से जुड़ी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी हो या कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो निचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है। 

        • Kisaan Call Centre – 1800-180-2117 / 2060

        Faqs – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

        पंजीकरण की अंतिम तिथि क्या है?

        पंजीकरण की अंतिम तिथि पर जुलाई के बीच में हो सकती है।  

        हरियाणा में किसान हेल्पलाइन नंबर क्या है?

        Kisaan Call Centre – 1800-180-2117 / 2060

        Leave a Comment

        Updates On WhatsApp