Chief Minister Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चालू की गयी थी जिसके तहत 21 से 60 वर्षीय महिलाओ को प्रति माह ₹1250 दिए जाएंगे।
Ladli Behna Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को वित्तीय सहायता देना और समाज में उनका दर्जा ऊँचा करना है। इस योजना के तहत महिलाओ को हर महीने ₹1250 की वित्तीय सहायता दी जाएगी जिसका उपयोग वे अपने रोजमर्रा के खर्चो के लिए कर सके और उन्हें आर्थिक निर्णय लेने के लिए किसी पर निर्भर न होना पड़े।
Chief Minister Ladli Behna Yojana Overview- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?
| श्रेणी (Category) | विवरण (Details) |
| योजना का नाम | Chief Minister Ladli Behna Yojana |
| शुरू की गई द्वारा | मध्य प्रदेश सरकार |
| उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण |
| लाभार्थी | 21–60 वर्ष की महिलाएं, जो मध्य प्रदेश की निवासी हैं |
| वित्तीय लाभ | ₹1,250 प्रति माह (सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित) |
| ट्रांसफर का तरीका | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
| पात्रता मानदंड | – मध्य प्रदेश की निवासी- आयु 21 से 60 वर्ष- आयकरदाता न हों- सरकारी नौकरी में न हों |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र |
| आवेदन प्रक्रिया | पंचायत/वार्ड कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन |
| शुरुआत का वर्ष | 2023 |
| योजना का प्रकार | राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सामाजिक कल्याण योजना |
| लक्ष्य क्षेत्र | ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय |
राज्य की महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने Ladli Behna Yojana को चालू किया था। इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। यह लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस योजना के अनुसार पात्र महिला को प्रत्येक माह ₹1250 उनके बैंक खाते में DBT के जरिये दिए जाऐंगे। इस योजना के जरिये आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओ को वित्तीय सहायता देती है ताकि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सके, अपने स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण में सुधार कर सके तथा परिवार और समुदाय के निर्णयों में अपनी भागीदारी बढ़ा सके है।
यह भी जाने- Krishak Bandhu
Eligibility Criteria for Ladli Behna Yojana – मुख्यमंत्री लाडली बहना पात्रता
Chief Minister Ladli Behna Yojana का लाभ केवल महिला उठा सकती है जो निम्न पात्रता मानदंड के अंतर्गत आती है।
- Mukhyamantri Ladli Behna Yojana का आवेदन करने के लिए महिला को मध्य प्रदेश राज्य की स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
- महिला विवाहित, विधवा, तालाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के पात्र है।
- आवेदन हेतु महिला की आयु केलिन्डर वर्ष के अनुसार 21 वर्ष या उससे अधिक हो और 60 वर्ष से काम हो।
- महिला के परिवार समेत वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आय कर न देता हो।
- इस योजना के तहत यदि महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा हो तो वे इस योजना के पात्र नहीं है।
- वे महिला जो भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी योजना से ₹1250 या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हो वे इस योजना के पात्र नहीं है।
- वे महिला जिनके पूरे परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है तो वे भी इस योजना के पात्र नहीं है।
- वे महिला जिनके परिवार के पास 4 पहिया वहां हो वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- यदि महिला किसी भी प्रकार के सरकारी पद के लिए चुनावित हुई हो तो वे भी इस योजना के पात्र नहीं है।
Chief Minister Ladli Behna Yojana Document- लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana में आवेदन करने हेतु महिलाओ को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो की निम्न है।
- समग्र आईडी (Samagra ID)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport-size Photo)
- बैंक पासबुक (Bank passbook)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- निवास प्रमाण पत्र (Proof of Residence)
Ladli Behna Yojana Benefits – लाड़ली बहना योजना के लाभ
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की सूची निम्न है।
- इस योजना के तहत राज्य की सभी आवेदक महिला को प्रति माह ₹1250 की वित्तीय सहायता मिलती है।
- इस वित्तीय सहायता से महिला आर्थिक रूप से सशक्त बनती है एवं अपने स्वावलम्बन और अपने बच्चो का स्वास्थ्य और उनका पोषण सही से कर सकती है।
- परिवार में निर्णय लेने में महिलाओ की प्रभाविका भूमि को प्रोत्साहन मिलता है।
- मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की राशि आने वाले वर्षो में बढाकर ₹3000 प्रति माह तक करने का एलान किया गया है।
- महिलायें व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा से अधिक स्वतंत्र होगीं एवं स्वरोजगार के संसाधनों को विकसित कर पायेंगी।
Ladli Behna Yojana Online Apply – आवेदन प्रक्रिया
लाड़ली बहना योजना का आवेदन ऑनलाइन करने हेतु फिलहाल ऐसी कोई सेवा राज्य सरकार द्वारा जारी नहीं की गयी है, आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑफलाइन ही है। योजना के लिए आवेदन करने हेतु राज्य की महिलाओ को निम्न चरणों का पालन करना पड़ेगा।

- सबसे पहले आवेदक महिला को अपने नज़दीकी ग्राम पंचायत / कैंप स्थल / वार्ड कार्यालय जाना होगा।
- वहाँ आपको Mukhyamantri Ladli Behna Yojana के आवेदन फॉर्म की मांग करनी है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक मांगी गयी जानकारी से भरना होगा।
- उसके बाद आपको फॉर्म से अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो को संलग्न करना होगा।
- अब आपको अपने सभी दस्तावेज़ों की कॉपी को फॉर्म के साथ लगाकर जमा करदे।
- अब कैंप ग्राम पंचायत / कैंप स्थल / वार्ड कार्यालय के अधिकारी आपके फॉर्म को लाड़ली बहना पोर्टल पर प्रविष्टि करेंगे। फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आवेदक महिला का फोटो लिया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद आवेदक को ऑनलाइन आवेदन नंबर दिया जाएगा जिसका उपयोग वह ladli behna yojana status चेक कर सकता है।
Ladli Behna Yojana E-kyc
Ladli Behna Yojana में आवेदन करने से पहले आपको Samagra e-KYC करनी जरुरी होगी। समग्र पोर्टल पर e-KYC करने के लिए निचे दिए गए चरणो का पालन करे।
- समग्र पोर्टल पर e-KYC करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाना होगा।
- मुख्य पृष्ठ पर निचे स्क्रॉल करने के बाद आपको “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” वाले सेक्शन में “e-KYC” करे वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।

3. अब आपको अपनी समग्र ID दर्ज करे और कॅप्टचा भर कर खोजे पर क्लिक करे।

4. अब यदि आपकी e-KYC नहीं है तो आपको इसकी रिपोर्ट मिलेगी और e-KYC करने के लिए आगे बढे।
5. अब आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP Verification करना होगा।
6. अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और दुबारा OTP दर्ज करके आगे बढ़ना होगा।
7. अब आपको कोई भी दस्तावेज़ जिसमे आपका पता और जन्म दिनांक हो उसे अपलोड करना होगा।
8. अब आपकी e-KYC अगले 24 घंटे में हो जाएगी, जिसकी स्टेटस चेक करने के लिए आप इसी पोर्टल पर चेक कर सकते है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लाभ परित्याग – Benefit Waiver
ऐसी महिला जो की वर्तमान में Ladli Behna Yojana का लाभ उठा रही है और वे इस योजना के तहत किसी भी बात से असहमत है या वे योजना का लाभ भविष्य में नहीं लेना चाहती है तो वे पोर्टल पर लाभ-परित्याग कर सकती है, जिसकी विधि निचे दी गयी है।
1. सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
2. उसके बाद आपको “लाभ-परित्याग” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपनी आवेदन क्रमांक या समग्र क्रमांक डालकर कॅप्टचा भरकर OTP दर्ज करे।
4. OTP दर्ज करने के बाद आपको निचे एक टिकमार्क वाला विकल्प मिलेगा “मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।” इसे आपको टिकमार्क करके सुरक्षित करे वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

5. अब आपने लाभ-परितयाग कर दिया है और अब से आपको इस योजना के तहत कोई भी वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी।
नोट – इस योजाना का लाभ परित्याग करने के पश्चात आप इस योजना के लिए दोबारा आवेदन नहीं कर पाएंगी।
Ladli Behna Yojana Status Check – आवेदन एवं भुगतान की स्थिति
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana का आवेदन पूर्ण करने के बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
2. मुख्य पृष्ठ पर आपको “आवेदन और भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

3. यहाँ आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र नंबर डालना होगा और कॅप्टच डालकर ओटीपी भेजे पर क्लिक करे।
4. अब आपको OTP डालना कर खोजे पर क्लिक करना है।
5. अब स्क्रीन पर आपको आवेदन और भुगतान की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी।
Ladli Behna Yojana List – लाड़ली बहना योजना अंतिम सूची
यदि आपने आवेदन कर दिया है और आपको पता करना है की आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है या नहीं तो आप लाड़ली बहना योजना अंतिम सूची देख सकते है। अंतिम सूची देखने की प्रक्रिया निम्न है।
1. अंतिम सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आपको मुख्य पृष्ठ पर अंतिम सूची का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करना है।

3. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर कॅप्टचा भरना होगा और “औ.टी.पी. प्राप्त करे” क्लिक करे।
4. अब आपके सामने अंतिम सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम खोज सकते है।

5. आपको इसमें दो विकल्प मिलेंगे “क्षेत्रवार” और “व्यक्ति विशेष वार”, क्षेत्रवार वाले विकल्प में आप एक निर्धारित क्षेत्र के लाभार्थी की सूची देख सकते है। और “व्यक्ति विशेष वार” में आप एक विशेष व्यक्ति की जानकारी अपनी समग्र ID या आवेदन नंबर डालकर देख सकते है।
Faqs – कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न
लाड़ली बहिन योजना लिस्ट कैसे देखे ?
लाड़ली बहना योजना की लिस्ट देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करके अपनी समग्र id या आवेदन क्र. डालकर देख सकते है।
इस योजना के तहत महिलाओ को कितने पैसे मिलेंगे ?
इस योजना के तहत महिलाओ को प्रति माह ₹1250 मिलेंगे जो की DBT माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो जाएंगे।
लाड़ली बहना योजना की किश्त कब आती है?
आम तौर पर इस योजना की किश्त महीने की 15 तारिक से आना चालू हो जाती है।